Add To collaction

लेखनी कहानी -26-Oct-2022 भाई दूज

  शीर्षक:- भाई दूज
               *******

आज भाई दूज का पावन त्योहार आया है ।
बहिन ने भाई के माथे पर तिलक लगाया है।।
बहिन भाई के आँगन में रोली की थाली लाई है।
बहिना को आई देख भाई की आँखें भर आई है।।
बहिना ने माँगी दी बस एक दुआ ऊपरवाले रब से।
एक भाई मुझे भी  ऐसा देना जो अलग हो सबसे।।
एक बहिना ने आज बस भाई से केवल  प्यार माँगा है।
बहिना ने माथे पर तिलक कर रक्षा का दुलार माँगा है।।
आसमान पर है जितने सितारे उतनी उमर हो भाई तेरी।
किसी की नजर ना लगे तुझे दुनियाँ की हर खुश हो तेरी।।
हर भाई भी  ईश्वर से बस यही दुआ हरदम माँगता है।
हर खुशी मिले तुझे मेरी बहिन यही दुआ ही माँगता है।।

आजकी काब्य प्रतियोगिता हेतु रचना।
नरेश शर्मा " पचौरी "

26/10/2022

   18
6 Comments

बहुत ही सुंदर सृजन

Reply

Reena yadav

27-Oct-2022 04:17 AM

👍👍🌺

Reply

Pratikhya Priyadarshini

27-Oct-2022 01:15 AM

Bahut khoob 💐👍

Reply